*मनियारी सीसी रोड की अधूरे निर्माण से ठेकेदार की लापरवाही व गबन होने की ग्रामीणों ने जताई आशंका*

बेरला:- जनपद पंचायत बेरला के ग्राम पंचायत मनियारी में एक मामला सामने आ रहे है जिसमें सीसी रोड ठेकेदार द्वारा अधूरे निर्माण पर ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार व गबन की आशंका जताई है। बता दें कि ग्राम पंचायत मनियारी में सेतराम विश्वकर्मा के घर से नहर नाली तक सीसी रोड निर्माण के लिए इसकी स्वीकृति राशि 2.60 हुआ था। वही कार्य शुरू सेतराम विश्वकर्मा के घर से ही शुरू हुआ जो प्यारे लाल निषाद के घर तक सीसी रोड का निर्माण हुआ है जबकि स्वीकृति नहर नाली तक होने के बाद भी निर्माण कार्य मे अनियमितता दिखाई गई है। इससे ग्रामीण रविन्द्र भास्कर चौबे ने बताया कि यह सीसी रोड निर्माण बिल्कुल ही गबन व भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। इस कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों में कार्य एजेंसी को लेकर सवाल खड़ा हो रहे है। साथ ही ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यह सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता व निर्माण पर जांच की जाए और अधूरे कार्य को पूर्ण किया जाए।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत मनियारी में सीसी रोड निर्माण में हुए गबन को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो रहे है, वही दूसरी तरफ जिम्मेदारों द्वारा भ्रष्टाचारियों को सहयोग देकर धड़ल्ले से सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा गौर चौंक में गड्ढे होने पर सड़क में कीचड़ जम जाते है। आदिवासी गोंडवाना समाज के आस्था के देवी देवता गौरा चौंक स्थल पर मानक को दरकिनार कर रॉड निर्माण में गड़बड़ी की गई है। जिनके चलते आये दिन इस स्थान पर पानी भर जाते है। पानी की जमाव होने पर गंदगी व बदबू आने लगते है। साथ ही बीमारियों का खतरा बना रहता है। अधूरे निर्माण पर ग्रामीणों में जांच की मांग कर रहे है।




