विविध

*विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा में सार्वजनिक भवन निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत*

 

बेमेतरा:- विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत बेमेतरा विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत में सार्वजनिक भवन निर्माण विकास कार्य के लिए 5 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सांसद दुर्ग संभाग श्री विजय बघेल की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने विधानसभा बेमेतरा क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत उक्त स्वीकृति दी है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय बेमेतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा के ग्राम पंचायत हसदा सार्वजनिक भवन निर्माण, पुजा प्रगति शैक्षणिक एवं पर्यावरण समिति हसदा मे 5 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन निर्माण कार्यों के लिए क्रियान्वयन एजेंसी के द्वारा योजनांतर्गत से निष्पादित कार्य के बारे में स्थानीय जनता को अवगत कराने के लिए विधायक के नाम सहित विधायक निधि विकास योजनांतर्गत कार्य लिखित सूचनापटल कांक्रीट बोर्ड एवं स्पष्ट रूप से कार्य स्थल पर लगाये जाने के निर्देश दिए हैं।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button