आईबी ने 10वीं पास के लिए सिक्योरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट के पदों पर

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी जॉब अपडेट है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की ओर से सिक्योरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 455 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर 2025 से शुरू होगी। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2025 तय की गई है। 455 पदों में से 219 पद जनरल कैटेगरी, 46 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 90 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 51 पद अनुसूचित जाति और 49 पद अनुसूचित जनजाति के लिए हैं।यह भर्ती देशभर के विभिन्न राज्यों में सिक्योरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट के पद के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा और गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in के माध्यम से आवेदन करना होगा।
योग्यता-
1. उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) पास की हो।
2. उम्मीदवारों के पास ड्राइविंग लाइसेंस (LMV) होना चाहिए।
3. ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थियों के पास कार चलाने का न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
अभ्यर्थी जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहें हैं वे वहां के निवासी होने चाहिए।
आयु सीमा-
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 28 सितंबर 2025 को आधार बनाकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क-
जनरल, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों को 650 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।




