*डेहरी में निर्माण के चंद महीने बाद भरभराकर उखड़ने लगी पीएमजीएसवाई की 78 लाख की सड़क*

*बेमेतरा:-* प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बेमेतरा के सीमावर्ती इलाके में स्थित डेहरी गाँव में बना सवा दो किलोमीटर की सड़क निर्माण पश्चात चन्द महीनों के बारिश में धुलकर उखड़ने लगी है। जिससे स्थानीय क्षेत्रवासियों में शासन-प्रशासन के कार्य के प्रति नाराजगी बढ़ने लगी है।दरअसल पीएमजीएसवाई सम्भाग बेमेतरा द्वारा ग्राम डेहरी के मुख्य मार्ग को दुर्ग-बेमेतरा स्टेट हाइवे को जोड़ने वाली सड़क गत अप्रेल के महीने में पूरी की गई है, जिसे शंकर नगर निवासी ठेकेदार रत्ना खनिज उद्योग की एजेंसी द्वारा 78 लाख 12 हज़ार रुपये की राशि से निर्मित किया गया है। किंतु आज निर्माण के बाद सालभर भी नही बिता है कि सड़क उखड़ने का सिलसिला शुरू हो चुका है लिहाजा निर्माण कार्य की मज़बूती एवं विश्वनीयता को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि उनके गाँव मे खराब सड़क ठेकेदार द्वारा बनाया गया है जिस पर जांच कर कार्यवाही करना चाहिए।




