*देवरबीजा में गोदामो से खाद वितरण न होने से अन्नदाता किसान परेशान, कालाबाजारी बढ़ने से बढ़ी मुश्किलें*

*बेमेतरा:-* सेवा सहकारी समिति देवरबीजा के खाद गोदाम में इन दिनों स्थानीय किसानों का जमावड़ा नज़र आ रहा है। देवरबीजा सोसायटी के 11 गाँव के लगभग तीन सौ किसान कल बुधवार को सुबह से खाद लेने के लिए दिनभर इंतजार में खड़ा रहा। वही किसानों की मांग थी कि जल्द से जल्द उनका पर्ची काटकर उन्हें कृषि कार्य के लिए खाद प्रदान किया जाए। गौरतलब हो कि कृषि प्रधान व किसान संपन्न बेमेतरा ज़िले में वर्तमान परिदृश्य पर खाद की काफी बडी किल्लत देखने को मिल रही है।जिसमे समितियो के गोदामो में समय पर खाद उपलब्ध न होने से क्षेत्र के कृषि केंद्रों में खाद को लेकर कालाबाजारी भी तेज हो गयी हैम जिसमे किसानों को काफी महंगे दामो पर खाद बेचा जा रहा है। इस गतिविधि पर कृषि विभाग के जिम्मेदार अफसर द्वारा कृषि केंद्रों में हो रही गोरखधंधे पर कार्यवाही न होने से किसानों में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश व नाराज़गी देखने को भी मिल रही है। ताज़ा आकड़ो पर गौर करे तो कृषि केंद्रों में यूरिया 350 रुपया प्रति बोरी, डीएपी 1500 रुपये प्रति बोरी एवं पोटाश इसी तरह मनमाने दाम पर खुलेआम बिक रहा है। जबकि सेवा सहकारी समिति के खाद गोदामो में यूरिया 266.50 रुपये प्रति बोरी, डीएपी 1350 रुपये प्रति बोरी एवं पोटाश 1625 रुपये प्रति बोरी मानक रूप में दर्ज है। इसके बावजूद सोसायटियों में खाद की कमी होने से लगातार क्षेत्र में यूरिया, डीएपी व पोटाश की कालाबाजारी हो रही है।
फिलहाल देवरबीजा समिति में 11 गाँवों से करीब 14 किसान पंजीकृत है, वही केशडबरी व देवरबीजा को मिलाकर दो उपार्जन केंद्र है। वही किसानो से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि समिति में रविवार को 600 बोरी खाद को गोदाम में लाया गया है, जो कि मांग को देखते हुए काफी नही है इसके पूर्व में भी इसी तरह सीमित स्टॉक भेजा गया था जिससे काफी किसानों को खाद आपूर्ति नही होने से मायूसी छाई गयी थी। वही अब पुनः खाद की सप्लाई हो गयी है तो गोदाम पर्ची ही काटा जा रहा है जबकि दोपहर तक खाद वितरण नही हो पाया था, जिससे किसानो में असंतोष बढ़ गया था।




