विविध

*●कोहकाबोड में ठेकेदार के निर्माण स्थल से चोरी हुआ सेन्ट्रिंग प्लेट, प्रार्थी ने देवकर चौकी में लिखाई रिपोर्ट, पुलिस टीम की विवेचना में महीनेभर के भीतर आरोपी गिरफ्तार●*

 

*■बेमेतरा:-* पुलिस चौकी देवकर में कल महीनेभर पूर्व हुए चोरी की एक मामले का खुलासा हुआ है। जिसके मुताबिक ग्राम कोहकाबोड में एक सड़क व पुल ठेकेदार के अधीनस्थ निर्माण स्थल से बिल्ड सम्बन्धित 19 नग सेंट्रिंग प्लेट को रात के अंधेरे में स्थानीय चोरो ने समूह ने चोरी को अंजाम दिया था। हालांकि प्रार्थी की रिपोर्ट पर एफआईआर की जांच-विवेचना में जुटी पुलिस ने महीनेभर के अंदर ही चोरी की इस वारदात का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी-रामकृष्ण साहू के दिशानिर्देश, बेरला एसडीओपी-तेजराम व अन्य उच्च अफसरों के मार्गदर्शन एवं चौकी प्रभारी एएसआई-डीपी देशलहरे के अगुवाई में आरोपियों की गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश कर दिया है।

 

दरअसल पुलिस चौकी देवकर में छुईखदान निवासी प्रार्थी टोपु साहू ने बतौर मेसर्स उपाध्याय कंस्ट्रक्शन दल्लीराजहरा के सुपरवाइजर के रूप में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार गत 20 अगस्त को रात के वक्त अज्ञात चोरो के गिरोह द्वारा कोहकाबोड गाँव मे पुल के निर्माण स्थल से खुले में पड़े 19 नग लोहे की सेंट्रिग प्लेट को चोरी कर लिया था, जो अगली सुबह नही मिलने पर प्रार्थी द्वारा पुलिस को सूचित कर एफआईआर लिखाई गयी थी। जिसमे बीएनएस की धारा 303(2), 317(2) व 3(5) के तहत पुलिस ने घटना को विवेचना में लेकर खोजबीन व छानबीन शुरू की। जिसमें माहभर के भीतर ही पुलिस को कामयाबी हाथ लगी।

फिलहाल इस मामले मुखबिर की खुफिया सूचना मिलने पर देवकर पुलिस द्वारा संदेही के रूप में मोहगांव निवासी साहिल खान एवं मौहाभाठा निवासी रूपेश साहू से गम्भीरतापूर्वक पूछताछ करने पर उनके द्वारा गत अगस्त माह की 20 तारीख को रात के वक्त चोरीस्थल पर पिकअप वाहन के साथ पहुँचकर करीब 19 नग लोहे के सेंट्रिंग प्लेट को चोरी करना कबूल किया। जिसे बाद में नगर देवकर स्थित शबाब कबाड़ी दुकान में जाकर खपाया जाना बताया। जिसके आधार पर शबाब कबाड़ी दुकान पर दबिश देकर पुलिस की टीम ने करीब 05 नग लोहे के सेंट्रिग प्लेट को बरामद किया। जिसमें चोरी किये सामान एवं वारदात में शामिल वाहन को मिलाकर कुल 2,75000/- रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इस वारदात में शामिल आरोपी मोहगांव निवासी साहिल अली पिता सुल्तान अली(23साल), मौहाभाठा निवासी रूपेश साहू पिता यशवंत साहू(21साल) व सबाब मेमन पिता मरहूम सल्लू मेनन(20साल) को विधिवत गिरफ्तारी कर अग्रिम कार्यवाही के लिए न्यायालय भेज दिया गया है। देवकर पुलिस चौकी की इस त्वरित कार्यवाही में चौकी प्रभारी-द्वारिका देशलहरे, सउनि भानुप्रताप पटेल, प्र. आर. अजय लहरे, मानदास साहू, उमाशंकर ठाकुर, आरक्षक दीपक सिंह, मनीष वर्मा,भुषण मारकण्डेय, मोहित देवांगन, राजु धीवर, पुरुषोत्तम पटेल, प्रमोद पाण्डेय हुंकार दास टण्डन एंव समस्त चौकी स्टाफ देवकर का अहम भुमिका रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button