कबीरधाम विशेष

कबीरधाम पुलिस की ओर से राज्योत्सव पर एक खास आकर्षण – “अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी” राज्योत्सव स्थल, पीजी कॉलेज मैदान कवर्धा में

*कबीरधाम पुलिस की ओर से राज्योत्सव पर एक खास आकर्षण – “अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी” राज्योत्सव स्थल, पीजी कॉलेज मैदान कवर्धा में*

यह प्रदर्शनी पुलिस विभाग की आधुनिक तकनीक, सुरक्षा संसाधन और प्रशिक्षण क्षमताओं को करीब से जानने का अनोखा अवसर दे रही है। यहां एंटी लैंड माइन गाड़ी, एके-47, इंसास राइफल, एमपी-5, स्नाइपर राइफल सहित कई अत्याधुनिक हथियार प्रदर्शित किए गए हैं, जो पुलिस बल की तैयारी और तकनीकी दक्षता को दर्शाते हैं।

लोगों की रुचि के लिए एक “प्रैक्टिस राइफल ज़ोन” भी बनाया गया है, जहां नागरिक निशाने पर लक्ष्य साधने की पोज़ बनाकर फोटो खिंचवा सकते हैं (वास्तविक फायरिंग नहीं)। वहीं “कमांडो सेल्फी ज़ोन” लोगों को आकर्षित कर रहा है, जहां आगंतुक खुद को एक कमांडो के रूप में देखकर तस्वीरें ले सकते हैं।

इसके साथ ही प्रदर्शनी में यातायात और साइबर जागरूकता स्टाल भी है, जिसमें सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों के पालन और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां दी जा रही हैं। यहां आगंतुक ट्रैफिक कंट्रोल उपकरण, सेफ्टी जैकेट, ब्रेथ एनालाइज़र और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों को नजदीक से देख सकते हैं।

कबीरधाम पुलिस का यह प्रयास जनता और पुलिस के बीच संवाद, विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरक कदम है।
आइए, परिवार सहित इस प्रदर्शनी का हिस्सा बनें और जानें—कैसे आपकी पुलिस हर मोर्चे पर तत्पर और तकनीकी रूप से सशक्त है।

https://www.instagram.com/reel/DQj0xTiEkgj/?igsh=MXRvNTdwNGdrMXVwbA==

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button