*नपं बेरला में आम सभा बैठक का आयोजन पर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की चर्चा*

बेरला:- नगर पंचायत बेरला में एक ऐतिहासिक आमसभा बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत राष्ट्रगान के साथ की गई। इस बैठक में नगर विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। पहली बार नगर के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित कर इस सभा को और भी सार्थक बनाया गया। जिससे यह आयोजन नगर के आम नागरिकों का अधिकार को पूर्ण कर सभा में बैठने का अवसर मिला और इतिहास में एक नई मिसाल बन गया। इस बैठक में मुख्य बिंदुओं पर नगर की आधारभूत संरचना में सुधार, स्वच्छता एवं जल निकासी की व्यवस्था, सड़कों, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य सुविधाओं का विस्तार, नगरवासियों के सुझावों के आधार पर नई विकास योजनाएँ पर चर्चा किया गया। इस अवसर पर विशाल राज देशलहरा नगर पंचायत अध्यक्ष बेरला ने कहा कि हम सबके सहयोग से बेरला को एक आदर्श नगर बनाना हमारा संकल्प है। यह बैठक जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे नगर की समस्याओं का समाधान तेज़ी से किया जा सकेगा। सभी ने नगर के समग्र विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। नगर पंचायत बेरला आगे भी नागरिकों की भागीदारी से नगर के विकास के लिए लगातार कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर नगर पंचायत बेरला सीएमओ लवकेश कुमार, नपं अध्यक्ष विशाल देशलहरा, पार्षद शिवझड़ी सिन्हा सहित पार्षदगण, अधिकारी गण एवं नगर के कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।




