*बेरला ब्लॉक सहित ग्रामीण अंचलो में फैल रही आई फ्लू ‘कंजंक्टिवाइटिस’ संक्रमण का खतरा बढ़ा*

बेरला/कोदवा:- विकासखण्ड बेरला सहित ब्लॉक के ग्रामीण अंचलो में आई फ्लू के संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। आपको बता दें कि जिले में पिछले 3-4 दिनों से लगातार बारिश हो रहे है। वैसे तो बरसात का मौसम अपने साथ बारिश के साथ-साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है। उनमे से एक यह आई फ्लू कंजंक्टिवाइटिस है। लिहाजा विकासखण्ड बेरला के शासकीय प्राथमिक शाला मनियारी आई फ्लू 5 से 6 व शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनियारी 02 विद्यार्थीओं में कंजंक्टिवाइटिस के संक्रमण की चपेट में आ गया है। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गई है कि यह बीमारी तेजी से एक दूसरे में फैलने बीमारी है। इसके अलावा गांव-गांव में 50 से अधिक लोग संक्रमित है जो एक दूसरे के संपर्क से तेजी से फैल रहे है।
*स्कूली बच्चों के साथ ही आम लोगों में भी फैल रही बीमारी*
आई फ्लू कोई गंभीर बीमारी नही है। किन्तु यह एक संक्रमित रोग है। यह बड़ी तेज गति से फैलता है। संक्रमित को छूने, उसके कपड़ोंके संपर्क मात्र से ही दूसरे को भी संक्रमित कर देता है। इससे बीमारी में हल्का बुखार आता है और आंख लाल हिने के साथ आंखों में सूजन आ जाता है। आंखों में खुजली और चुभन महसूस होती है। यह काफी पीड़ादायक होता है। संक्रमित होने के बाद यह समस्या कम सेकम तीन से चार दिन तक परेशान करता है।
*पालको को आई फ्लू संक्रमण फैलने का लगा भय*
आँगनबाड़ी, प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, हाई व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के साथ कॉलेज पढ़ाई करने जाते है। जहां पर सैकड़ों विद्यार्थियों के संपर्क में एक-दूसरे से हाथ मिलाना, खेल खेलने, खाने पीने के साथ तालमेल बना रहता है। जिसके चलते आई फ्लू “कंजंक्टिवाइटिस” के संक्रमण की चपेट में आने का भय लगा रहता है।
*आई फ्लू के लक्षण देख संक्रमित बच्चे को घर भेजें*
शासकीय पूर्व माध्यमिक मनियारी प्रधान पाठक प्रशन कुमार राजपूत ने बताया कि मिडिल में एक दो बच्चे को आई फ्लू की शिकायत होने पर घर भेजा गया। वही घर में रह कर डॉक्टर से इलाज कर ठीक होने के बाद ही स्कूल आने को कहा गया। इस के साथ ही प्राथमिक शाला मनियारी के 5 से 6 बच्चों को भी आई फ्लू कंजंक्टिवाइटिस का संक्रमण की चपेट में आ चुके है। जिनको घर में रहने व बाहर न निकलने की सलाह दिया गया। ताकि किसी अन्य को संक्रमण की चपेट में न हो।
*बिलासपुर जिले में फैली आई फ्लू के संक्रमण, 300 से ज्यादा मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अलर्ट*
बता दें कि जिला बिलासपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय के साथ तालापारा व सरकंडा परिक्षेत्र में इनके ज्यादा मरीज मिला। बिलासपुर में पिछले दो तीन दिनों में 300 से ज्यादा मरीज मिला है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
*आई फ्लू के लक्षण*
आई फ्लू जिसे कंजंक्टिवाइटिस भी कहा जाता है। जो आंखों की एक बीमारी है। वही आई फ्लू से पीड़ित व्यक्ति को आंखों में जलन, दर्द व लालपन जैसी समस्या झेलनी पड़ती है। लेकिन कई मामलों में बैक्टीरिया का संक्रमण भी इसके लिए जिम्मेदार होता है। इस संक्रमण की शुरुआत एक आंख से ही होती है, लेकिन जल्द ही दूसरी आंख भी इसकी चपेट में आ जाती है। श्वसन तंत्र या नाक-कान अथवा गले मे किसी तरह के संक्रमण के कारण कंजंक्टिवाइटिस हो जाता है।
*स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती, आई फ्लू संक्रमण बीमारी को रोकने ग्रामीण की मांग
बेरला ब्लॉक सहित अंचलों में फैल रही आई फ्लू कंजंक्टिवाइटिस आंख आना जो गांव में एक संक्रमण की भांति फैल रही है। इससे ग्रामीण भयभीत हो गए है। इससे स्कूली व ग्रामीणों को सीधा स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। आई फ्लू संक्रमण की खतरा गांव में फैला है उसे स्वास्थ्य विभाग वाले जल्द इस पर पहल न करे तो पूरे गांव को चपेट में ले सकते है।




