*खम्हरिया एम में पंचायत से सड़क तक बने सीसी रोड एक साल बने नहीं हुए कि दर्जनों जगह आयी बड़ी-बड़ी दरारें*

बेरला:-जनपद पंचायत बेरला के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खम्हरिया एम में पंचायत कार्यालय से लेकर सड़क मार्ग तक बने सीसी रोड एक साल बने नहीं हुए कि दर्जनों जगह पर दरारें आ गई है। इससे ग्रामीणों में ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताहीन निर्माण को लेकर सवालिया खड़ा हो रहे है। वही बिना कोई जांच व गुणवत्ताहीन मटेरिया की उपयोगिता के चलते चंद महीनों में ही सड़क की दुर्दशा ही बदल गई है। ठेकेदार की लापरवाही व घटिया निर्माण के अंचल के जनप्रतिनिधियों व संबंधित आला अधिकारियों के नाम धूमिल करने का काम कर रहे है। इसके अलावा शासन प्रशासन द्वारा भेजे गए राशि संदक निर्माण को लेकर उनका खुलेआम दोहन व खानापूर्ति के चलते सड़क की दुर्दशा ही बिगड़ गई है। मोटी रकम कमाने के चलते सड़क में मटेरियल की कमी व गुणवत्ताहीन निर्माण किया जाना दर्जनों स्थानों पर दरार आ गई है। जिनका खामयाजा ग्रामीणों को झेलना पड़ रहे है। वही सड़क निर्माण में राशियों का बचत कर घटिया निर्माण किया गया।




