*बेरला जपं के ग्राम पंचायतों में उपसरपंच चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, सरपंच व पंच सहित ग्रामीणों ने तिलक लगाकर दी बधाई*

बेरला:- जनपद पंचायत बेरला के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 में उपसरपंच की चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। आपको बता दें कि जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत उपसरपंच पदों के चुनाव की महत्वपूर्ण तिथियां जारी किया था। जिसमें ग्राम पंचायत के उपसरपंच के निर्वाचन हेतु सम्मेलन की नियत तिथि व अधिसूचित करने की अंतिम तिथि 08 मार्च 2025 को किया गया था। वही बेरला जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत में उप सरपंच का चुनाव में युवा चेहरो ने बड़ी जीत दर्ज हासिल किया है। इस दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत के मतदाताओं में विकास के अनेक उम्मीद की किरणें युवा उपसरपंचों में दिखने को मिल रहे है। वही सभी मतदाता ने सकुशल उपसरपंच का चुनाव किया है। जिसमें ग्राम पंचायत मनियारी उपसरपंच संतोष साहू, मोहभट्ठा उपसरपंच सुग्रीव मार्कण्डेय, खिसोरा से रमेश यादव, निर्विरोध रेवे से केदार सिन्हा, घटियाकला से नंदकिशोर वर्मा, टकसींवा से राजेन्द्र निर्मलकर निर्विरोध, परपोड़ा से मालिक राम साहू, भिलौरी से अजय कुमार साहू निर्विरोध आदि ग्राम पंचायत में शांति पूर्ण चुनाव हुआ। वही ग्राम मनियारी में उपसरपंच संतोष साहू बना होने पर गांव के सभी समर्थकों ने बधाई देने के लिए भीड़ उमड़ गया। उन्होंने कहा कि मैं ग्राम पंचायत मनियारी में पिछले पंचवर्षीय में पंच पद पर रहा हूँ। अब 2025 वर्ष में मुझे गांव की मतदाता, पदाधिकारी सहित समर्थकों ने उपसरपंच के पद पर चुना है। ये जीत मेरा नहीं गांव वाले के हर जनता की है जिनका विश्वास आज मुझे आशीर्वाद के रूप में मिला। हमेशा की तरह मैं पुनः जनसेवा करने का काम करूंगा और ग्रामवासियों की सेवा करता रहूंगा। इतना कहते हुए गांव वालों के साथ मतदाताओं व समर्थकों का आभार जताया। वही सभी ने गुलाल तिलक लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।




