विविध

*विकास कार्य हेतु कृषि मंत्री के अनुशंसा पर 5 लाख रुपये स्वीकृत*

बेमेतरा:- कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे के अनुशंसा पर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत उक्त स्वीकृति दी है। जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा साजा के ग्राम पंचायत ठेलका में चार मंदिर के समक्ष सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य, पुराने अतिरिक्त कक्षों का मरम्मत, टाईल्स फिटिंग एवं रेग रोगन कार्य के लिए 5 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत साजा को बनाया गया है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत निस्पादिक कार्य के बारे मे स्थानीय जनता को अवगत कराने के लिए विधायक के नाम सहित विधायक निधि विकास योजनांतर्गत कार्य लिखित सूचनापट कांक्रीट बोर्ड एवं सुस्पष्ट रुप से कार्य स्थल पर लागाया जावे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button