विविध

*कंडरका‌ स्कूल की शिक्षिका एवं छात्रा का स्टेट लेवल विज्ञान प्रदर्शनी में चयन*

 

 

बेरला:- जोन स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी 2024-25 का आयोजन शा.उ.मा.वि. करपात्री कवर्धा में किया गया। जिसमें कवर्धा, बेमेतरा, मुगेली जिले के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंडरका विकासखण्ड बेरला जिला बेमेतरा से कुमारी गीतांजली साहू जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर सहभागी रही एवं जोन स्तरीय प्रतियोगिता में भावना साहू कक्षा 11वीं ने विज्ञान क्लब में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षकों की श्रेणी में उनके मार्गदर्शक शिक्षिका पुष्पा नायक (व्याख्याता जीव विज्ञान) ने सहायक शिक्षण सामग्री (टीएलएम) में स्थान प्राप्त कर स्टेट लेवेल के लिए चयनित हुए। संकुल, शाला समिति एवं संस्था के प्राचार्य राजेंद्र झा एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा छात्रा एवं शिक्षिका को अग्रिम स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button