विविध
*छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग कार्यलय के सचिव से की मुलाक़ात*

बेरला/भिंभौरी:- सुग्घर साहित्य समिति बेरला के सदस्यों ने बुधवार को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार से मुलाक़ात कर उन्हें जसगीत संग्रह धरोहर भेंट किया। साथ ही ओज कवि कमलेश वर्मा एवं गीतकार नारायण प्रसाद वर्मा चंदन ने अपनी आगामी साहित्यिक कृति छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग से प्रकाशित करवाने हेतु पाण्डुलिपि जमा की। वहीं उपस्थित सभी साहित्यकारों ने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा किताब प्रकाशन करने एवं क्षेत्रीय साहित्यिक आयोजनों को संस्कृति विभाग से जोड़कर प्रोत्साहित करने हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा किया। इस दौरान सुग्घर साहित्य समिति के अध्यक्ष नारायण प्रसाद वर्मा चंदन, ओज कवि कमलेश वर्मा, लोकगायक दिलीप टिकरिहा छत्तीसगढ़िया, गीतकार राजकुमार निषाद राज, पूर्व जनपद सदस्य प्रतिनिधि चन्द्रहास वर्मा, एवं व्यंग्यकार विकास कश्यप मौजूद रहे।




