विविध
*●देवकर सहित ग्रामीण अंचल में कल बाजे-गाजे के साथ विराजे गणेश भगवान की मूर्ति●*

*■देवकर:-* नगर सहित ग्रामीण अंचलो में कल गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हरसाल की तरह बड़े ही उल्लासपूर्वक गणपति भगवान की मूर्ति को विधिविधान से पूजा-अर्चना कर पंडालो में स्थापित किया गया है। इसके लिए स्थानीय उत्सव समितियों द्वारा त्यौहार के पूर्व से ही विशेष तैयारियां एवं खास सजावट शुरू कर दी गई। वही अब हर बार की तरह गनपति बप्पा मोरिया के नारे एवं बाजे-गाजे व आतिशबाजी के साथ बेरला अंचल के गाँव-गाँव मे चौक-मोहल्ले पर गणेशजी की प्रतिमा शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर विराजमान कर ली गई है। वही अब अगले 11 दिनों तक सुबह एवं रात्रि को गणेश जी प्रतिमा के सामने पूजा एवं आरती किया जाएगा। फिर ग्यारवें दिन पश्चात नदी-तालाबों एवं कृत्रिम विसर्जन कुण्ड में मूर्ति को बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ विसर्जित किया जाएगा।




