विविध

*कुम्ही में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री अमर सिंह देवांगन को दिया गया विदाई सम्मान*

देवकर:- ग्राम पंचायत कुम्ही में माध्यमिक शाला के शिक्षक अमर सिंह देवांगन का सेवानिवृत्त होने पर ग्राम पंचायत एवं शाला परिवार के सौजन्य से विदाई समारोह रखा गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच मनीष टंडन एवं सभी शिक्षकों, स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा देवांगन सर को शाल- श्रीफल उपहार देकर सम्मानित किया गया साथ ही माध्यमिक शाला कुम्ही के ही शिक्षक  अरूण साहू को पदोन्नत होकर शासकीय माध्यमिक शाला-खर्रा के प्रधानपाठक बनने पर सम्मानित किया गया ! इस अवसर पर संकुल समन्वयक प्रकाशचंद साहू,माध्यमिक शाला कुम्ही प्रधानपाठक अनीता उर्वशा,प्राथमिक शाला कुम्ही प्रधानपाठक-द्रौपदी देवांगन शिक्षकगण दशरुत देशलहरे ,सुरजप्रकाश मंडरिक,चिंतामणी साहू, रमेश साहू,मनहरन लाल पुराने समेत संकुल के अन्य शिक्षकगण गांव के जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे !

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button