विविध

*उफनते नदी-नालों के एनीकट पर खतरा मोल ले रहे बच्चे व राहगीर, प्रशासन को सतर्कता बरतने की जरूरत*

 

*बेमेतरा:-* समूचे जिलेभर में इन दिनों लगातार बारिश के कारण अंचल के नदी-नालो में जलस्तर का काफी बढ़ गया है।लिहाजा इन सभी जगहों पर पानी एनीकट से कई फीट ऊपर चल रहा है। इसके बावजूद नदी-नालों में बने एनीकट से गुजरने में लोग बाज नही आ रहे है, उफनते नदी नाले के तेज धाराओ के बीच स्थानीय बच्चे पैदल व सायकल लेकर इधर से उधर जाकर जान जोखिम में डालकर इधर से उधर जा रहे है, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। इसके अलावा युवा व बुजुर्ग व्यक्ति भी बकायदा बच्चो के साथ समय व मेहनत बचाने के चक्कर मे शॉर्टकट लेकर नदी नाले के एनीकट को पार कर रहे है जो काफी खतरनाक है। ज्ञात हो कि जिले के विभिन्न नदी-नालो पर आमजनमानस के आवागमन एवं जलसंरक्षण के मकसद से जगह जगह पर एनिकट बनाया गया है जिसमे बरसात के सीजन में पानी रोककर जलस्तर बढ़ाने का कार्य किया जाता है एवं अन्य सीजन में आवागमन की सरलता के लिए उपयोग में लिया जाता है किंतु इसी बीच बारिश के दौर में एनीकट के ऊपर पानी छलकते रहता है तो यहां से गुजरने की सख्त मनाही रहती है किंतु अज्ञानता व जानकारी के अभाव में लोग पानी से छलकते एनिकट के सहारे आवागमन करने को मजबूर हो जाते है जो उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इस शासन- प्रशासन को सख्ती के साथ ऐसे जगहों पर स्थानीय स्तर पर बेरिकेड्स या अन्य अवरोधक की व्यवस्था करानी चाहिए एवं एनिकट के दोनों छोर पर सचेतक व सूचक बोर्ड लगानी चाहिए ताकि आमलोगों के साथ बच्चे भी सतर्क व सावधान रहेंगे। फिलहाल एनीकट में बहते पानी के बीच आवाजाही की स्थित नगर देवकर में दिखाई दे रही है। इसके अलावा देवरबीजा, बेरलाकला, ठेलका, बोरतरा, परपोड़ी एवं अन्य कई इलाकों में ऐसी ही लापरवाही का नज़ारा देखने को मिल रहा है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button