*ABVP ने कराया निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता*

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नगर इकाई बेरला द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बेरला में निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, अभिव्यक्ति की क्षमता एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभाविप बेरला के नगर अध्यक्ष अंकुश साहू जी, नगर उपाध्यक्ष किशन साहू जी, नगर मंत्री गुलाब चंद साहू जी, नगर सह मंत्री मुकेश भोई जी, SFD प्रमुख राहुल नेताम जी एवं नित्यानंद सिंहा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यालय के गणमान्य शिक्षकगण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे एवं उन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सामाजिक व राष्ट्रीय विषयों पर अपने विचारों और रचनाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ABVP बेरला द्वारा यह पहल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र वितरण की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई।




