*देवरबीजा में 10वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम*

बेमेतरा/बेरला:- जिला आयुष अधिकारी बेमेतरा के मार्गदर्शन अनुसार 10वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस देवरबीजा में उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ सरोज तिवारी, सरपंच हेमलाल देवांगन, फर्मासिस्ट राकेश कुमार यदु द्वारा धन्वन्तरी भगवान की पूजा अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात एक घंटे का योगाभ्यास कर तन-मन को ऊर्जा से भर दिया। आयुर्वेद और प्रकृति के समन्वय को दर्शाते हुए वृक्षारोपण किया गया। जिसमें 35 औषधि पौधों का रोपण किया गया और इनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। तत्पश्चात सुमन कन्या शाला के प्रधान पाठक, शिक्षक एवं छात्राओं के साथ रैली निकाली गई। जिसने हर दिन आयुर्वेद हर घर आयुर्वेद के नारे लगाते हुए ग्राम में भ्रमन किया गया। फिर पंचायत में आयुर्वेद विषय पर व्याख्यान और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम किया गया। स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद को अपनाने का संकल्प लिया गया। इसी के साथ स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, स्वर्ण प्राशन संस्कार, आयुष काढा वितरण, गर्भवती महिलाओं को मासानुमासिक आहार विहार की जानकारी जागरुकता शिविर, पाम्पलेट वितरण जैसे विभिन्न कार्यक्रम भायुर्वेद विभाग में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ सरोज तिवारी व स्टाफ के द्वारा किया जा रहा है।




