*_परिक्षेत्रीय साहू समाज ने एकता का लिया संकल्प पदाधिकारियों ने ली शपथ:विधायक आशीष छाबड़ा_*

बेमेतरा:- विधानसभा अंतर्गत मावलीभाठा में परीक्षेत्रीय साहू समाज गोडगिरी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह एवं लोकार्पण एवं शिलान्यास का आयोजन हुआ समारोह में मुख्यअतिथि आशीष छाबड़ा विधायक बेमेतरा सम्मिलित हुये सर्वप्रथम भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाये एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी,मान. ताम्रध्वज साहू जी गृह मंत्री जी के नेतृत्व में सामाजिक समरसता के साथ नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की दिशा में काम कर रही है। बड़ी प्रसन्नता का विषय है कि साहू समाज भक्त माता कर्मा के दिखाए हुए मार्ग पर आगे बढ़ रहा है भक्त माता कर्मा का संपूर्ण जीवन उनके आदर्श न केवल साहू समाज के लिए अपितु सर्व समाज के लिए अनुकरणीय है साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा हमें यह प्रेरणा देती है कि हम उनके उच्च आदर्शों को मनसा वाचा कर्मणा के पवित्र भाव से स्वीकार कर उसे व्यवहारिक रूप दें,छत्तीसगढ के विकास में साहू समाज का महत्वपूर्ण योगदान है,साहू समाज मेहनत करने वाला और विकास की राह में आगे बढ़ने की समाज है,छत्तीसगढ़ के विकास में साहू समाज का महत्वपूर्ण योगदान समाज ने अनेक सामाजिक बुराइयों को दूर किया प्रदेश की सरकार भक्त माता कर्मा,दानवीर भामाशाह के बताए हुए मार्गो में चल रही है,प्रदेश में सबसे बड़ी संख्या में हमारे साहू समाज की है,साहू समाज के भाई-बहने बड़ी संख्या में निवास करते है,बड़े समाज होने के नाते सभी समाजो को सीखने को मिलता है,हमारे साहू समाज के भाई-बहन काफी मेहनती है,हर क्षेत्र में चाहे वह समाजीक क्षेत्र हो,धार्मिक क्षेत्र हो,चाहे वह राजनीतिक क्षेत्र हो चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या अन्य क्षेत्र हो सभी क्षेत्रों में अपनी सेवा देते आ रहे है,साहू समाज को समाज सुधार की दिशा में अग्रणी करार देते हुए कहा कि समाज में सुधार के साथ-साथ प्रगति होनी चाहिए,साहू समाज प्रगतिशील समाज है संगठन के अलावा अनेक सामाजिक बुराइयों को दूर करने के साथ ही मितव्ययिता के लिए अनेक उदाहरण पेश किए है,सामाजिक एकता में अन्य शक्तियों से भी ज्यादा शक्ति होती है। इसलिए समाज को सदैव एकजुट रहना होगा,ताकि समाज निरंतर विकास की ओर अग्रसर होकर आर्थिक, राजनीतिक जैसे महत्वपूर्ण स्थान हासिल करने में सफल हो शिक्षा और एकता ही समाज का उत्थान कर सकती है साहू समाज ने शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य किया है, गोडगिरी परिक्षेत्रिय स्तर पर 6 नग सिलाई मशीन प्रक्षिण केन्द्र का आज शुभारम किया गया साहू समाज द्वारा सशक्तिकरण:सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की एक पहल की शुरुवात किया है, गांवों में महिलाओं एवं बहनों l को आत्मनिर्भर बनने के लिए सिलाई व अन्य प्रकार के कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा महिला सशक्तिकरण के अभियान में यह बड़ा कदम है जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें व परिवार के लालन पालन तथा समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें इस साथ ही समाजनो के मांग अनुरूप विधायक आशीष छाबड़ा ने गोडगिरी परिक्षेत्रीय साहू समाज के भवन निर्माण कार्य हेतु 6.50 लाख रुपए की घोषणा इस अवसर पर सूर्यकांत साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ बेरला, भीखम साहू, रामेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, मनोज शर्मा, जीतेंद्र ढीमर,सूरित साहू,विनोद परगनिया, आशीष परगनिया,कुशाल नायक, दुलारी वर्मा,कृष्णा चतुर्वेदी, सरस्वती साहू, रामपलट साहू , कमलकिशोर साहू, अमरसिंह साहू, भीखू राम साहू,शिवनाथ साहू,राजेश साहू परिक्षेत्रीय अध्यक्ष, उदयराम साहू, गंगाधर साहू,झाडूराम साहू, अलखराम पाटिल सरपंच, गीता भारत यादव सरपंच, राजीव साहू,जीवन साहू,गुलशन साहू, हरीश चंद साहू, विजय साहू, दीपक साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारीगण सहित ग्रामवासी रहे उपस्थित।




