विविध

*देवरबीजा जोन लेवेल नीड बेस ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन*

 

बेरला:- पीएम श्री आत्मानंद स्कूल देवरबीजा में दो दिवसीय जोन स्तरीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन 24 मई 2025 को हुआ। इस कार्यशाला में 9 संकुलों से कुल 65 शिक्षक, 4 सीएसी और स्कूल के प्राचार्य शामिल हुए।

कार्यशाला का मुख्य विषय “कविता के माध्यम से पढ़ना-लिखना सीखना और इबारती सवाल” था। जोन प्रभारी भगवान सिंह राजपूत ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कविता और पढ़ने-लिखने के तरीकों पर चर्चा की और गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। कार्यशाला में संकुल प्राचार्य बीरेंद्र देवांगन ने भी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के तरीके रोचक और प्रभावी है। इस कार्यशाला का उद्देश्य आगामी शिक्षा सत्र में शिक्षकों को नए तरीकों से शिक्षण करने के लिए प्रेरित करना है। कार्यशाला में शामिल होने वाले शिक्षकों और प्रतिनिधियों ने इसका भरपूर लाभ उठाया और अपने शिक्षण कौशल में सुधार करने के लिए प्रेरित हुए। कार्यशाला के मुख्य बिंदु कविता शिक्षण की विधियों पर चर्चा कविता सुनाने के अलग-अलग तरीके और हुनर, ईबारती सवालों पर चर्चा आगामी शिक्षा सत्र में नए तरीकों को लागू करने का संकल्प विशेष सहयोग बीआरसी बेरला के बीआरसीसी खोम लाल साहू द्वारा प्राप्त हुआ। कार्यशाला में उपस्थित अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से मोनिका, विजय, धनंजय, गणेश देवांगन संकुल समन्वयक भेड़नी, अनिल गायकवाड़ संकुल समन्वयक कोदवा, ईश्वर निर्मलकर संकुल समन्वयक परपोडा एवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button