कबीरधाम विशेष

आज कैबिनेट मंत्री अकबर भाई कवर्धा प्रवास पर रहेंगे जिसमें वह कृषि उपज मंडी के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करेंगे – चोवा साहू

*आज कैबिनेट मंत्री अकबर भाई कवर्धा प्रवास पर रहेंगे जिसमें वह कृषि उपज मंडी के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करेंगे – चोवा साहू*

कवर्धा:- जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी एवं कृषि उपज मंडी कवर्धा के उपाध्यक्ष युवा साहू ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि कवर्धा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अकबर भाई शनिवार को एकदिवसीय कवर्धा दौरे पर होंगे जिसमें वे कृषि उपज मंडी से संबंधित निर्माण कार्य का अवलोकन एवं भूमि पूजन करेंगे। उन्होंने कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं स्थानों का नाम साझा करते हुए बताया कि कबीरधाम जिले के विधानसभा कवर्धा के विकासखंड बोड़ला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुई (हाफ नदी से बड़े देहांत तक) मे सी सी रोड निर्माण कार्य। दूसरा विकासखंड बोड़ला से ही ग्राम माडाघाट (आमानाका) मैं सीसी रोड निर्माण कार्य। तीसरा ग्राम पंचायत कोमो (मुड़घुसरी जं) मैं एक नंद किसान भवन निर्माण कार्य (महामाया के पास)। चौथा ग्राम गुडली (छुई) नवल के घर के पास से कुदान नाला में पुलिया निर्माण कार्य। ग्राम गाड़ाघाट आमानारा के कपिलधारा नाला में पुलिया निर्माण कार्य। आदि का भूमि पूजन मंत्री अकबर करेंगे।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button