जनसंपर्क कार्यालय में मीडिया के साथियों ने पत्रकार श्री राकेश के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए श्रद्धाजंलि दी

कवर्धा, 06 फरवरी 2023। कवर्धा में सक्रिय रूप से मीडिया में अपनी भागीदारी निभाने वाले युवा पत्रकार श्री राकेश यादव के निधन से मीडिया क्षेत्र सहित पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। जनसंपर्क कार्यालय में मीडिया क्षेत्र से जुड़े सभी साथियों ने श्री राकेश यादव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। सभी ने इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। कार्यालय में श्री यादव के निधन पर शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रभारी जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री गुलाब डड़सेना ने श्री यादव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए उनके बीच बिताए सुखद लम्हों को स्मरण करते हुए साझा किया। कवर्धा मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों ने उन्हे श्रद्धांजलि देते हुए इस दुख उनके परिवार जनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। इस अवसर पर श्री महेश मिश्रा, श्री वेदनारायण तिवारी, श्री मन्नू चंदेल, श्री अजय यादव, श्री चंद्रशेखर शर्मा, श्री दुखहरण सिंह ठाकुर, श्री सूर्यप्रकाश चंद्रवंशी, श्री रामेश्वर प्रताप सिंह, श्री टिकेश्वर दुबे, श्री हिमांशु ठाकुर, जनसंपर्क विभाग से सहायक सूचना अधिकारी श्री निखलेश देवांगन, श्री रामसिंह बघेल, श्री जीवेन्द्र ठाकुर, श्री सुनील यादव सहित मीडिया के प्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अपर्ति की है।



