कबीरधाम विशेष

स्वीकृति उपरांत कार्य कराया जाएगा

स्वीकृति उपरांत कार्य कराया जाएगा

कवर्धा, 06 फरवरी 2023। ग्राम पटुवा से धौराबंद सड़क लोक निर्माण विभाग से निर्मित है। कुण्डा से माकरी एवं माकरी से पटुवा (व्हाया-दामापुर) सड़कें लंबाई क्रमशः 4 किलोमीटर व 9.70 किलोमीटर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा निर्मित सड़कों में नवीनीकरण का कार्य जुलाई 2018 में पूर्ण हुआ था। जिसमें संबंधित एजेंसी द्वारा वर्ष 2019-20 तक संधारण किया जाता रहा है। त्दउपरांत दोनो सड़कें लोक  निर्माण विभाग की ए.डी.बी. परियोजना में ’’मरका से दामापुर धौरभाटा कुण्डा महली मार्ग (लंबाई 30.00 किलोमीटर) के स्वीकृत निर्माण प्रस्ताव में सम्मिलित है। लोक निर्माण विभाग पंडरिया के संबंधित उप अभियंता श्री मेश्राम द्वारा दी गई जानकारी अनुसार उक्त कार्य की निविदा प्रक्रियाधीन है। निविदा स्वीकृति उपरांत उक्त मार्ग का कार्य कराया जाना अपेक्षित है।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button