तीन दिवसीय श्रमदान शिविर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, ग्राम पंचायत रघुपारा में युवाओं ने लिया है बढ़ चढ़कर हिस्सा

कवर्धा, 06 फरवरी 2023। नेहरू युवा केंद्र कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में श्री सौरभ कुमार निषाद जिला युवा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में विकासखंड बोड़ला के ग्राम पंचायत रघुपारा में तीन दिवसीय श्रमदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नाना बाई, श्री दशरथ मेरावी, श्री राधेलाल साहू जनभागीदारी समिति अध्यक्ष शामिल हुए।
जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ कुमार निषाद ने कार्यक्रम के विषय पर अवगत कराते हुए कहा कि यह कार्यक्रम तीन दिवसीय आवासीय शिविर है जिसमें युवा मंडल के 40 युवा प्रतिभागी के रूप में शामिल है। जो 3 दिन तक इस ग्राम पंचायत में श्रमदान, जन जागरूकता पर काम करेंगे व वक्ताओं के द्वारा बौद्धिक परिचर्चा का भी कार्यक्रम होगा। प्रथम वक्ता के रूप में आरसीटी से श्री रामचंद्र साहू व टी आर मंडावी के द्वारा कौशल विकास योजना के अंतर्गत निःशुल्क प्रशिक्षण कंप्यूटर प्रशिक्षण, इलेक्ट्रॉनिक प्रशिक्षण , करी पालन और अन्य जानकारी युवाओं के साथ साझा किया। द्वितीय वक्ता के रूप में समर्पित संस्था से दुर्गा सिंह सीसी, के द्वारा आरबीआई द्वारा संचालित वित्तीय साक्षरता को लेकर बैंकिंग योजनाओं के बारे में युवाओं के साथ मंच साझा किया। तृतीय वक्ता के रूप में उमेश पाठक एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा जल संरक्षण को लेकर युवाओं को जानकारी प्रदान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक पुनीराम यादव, चोक सिंह राजपूत,जय बुढा देव नवयुवक मंडल रघुपारा का इस शिविर में विशेष योगदान है। कार्यक्रम का सफल संचालन पुरुषोत्तम निर्मलकर पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक ने किया।




