कबीरधाम विशेष

3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी से किसानों की आय में वृद्धि, खेती बनी सम्मानजनक और लाभकारी*

*3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी से किसानों की आय में वृद्धि, खेती बनी सम्मानजनक और लाभकारी*

कवर्धा, 16 दिसंबर 2025। कबीरधाम जिले में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी होने से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सही मूल्य मिलने से किसान अब खेती को सम्मानजनक और लाभकारी व्यवसाय के रूप में देख रहे हैं। धान की उचित कीमत और सुगम खरीदी व्यवस्था के चलते किसान कृषि कार्यों में पहले से अधिक रुचि दिखा रहे हैं और पूरे उत्साह के साथ खेती कर रहे हैं।
इसी सकारात्मक बदलाव का अनुभव ग्राम बिजाई के किसान श्री महेश कुमार कोशले ने भी किया है। वे बताते हैं कि इस बार धान जल्दी और आसानी से बिक जाने से उन्हें काफी समय मिल गया है। अब वे शेष समय में मजदूरी एवं अन्य कार्य कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगे, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। छोटे किसानों के लिए यह व्यवस्था विशेष रूप से लाभकारी साबित हो रही है।
श्री महेश कुमार कोशले ने बताया कि इस वर्ष धान बेचने की प्रक्रिया बेहद आसान रही। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के माध्यम से उन्हें घर बैठे ही टोकन मिल गया। धान खरीदी केंद्र में बारदाना, तौल और समुचित प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था होने के कारण उनका 18.40 क्विंटल धान बिना किसी परेशानी के खरीदा गया। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध और किसान-हितैषी रही।
उन्होंने इस बेहतर व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन द्वारा की गई पहल से किसानों को न केवल उनकी उपज का सही मूल्य मिल रहा है, बल्कि समय की भी बचत हो रही है। इससे किसान खेती के साथ-साथ अन्य आय के साधनों पर भी ध्यान दे पा रहे हैं।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button