विविध
*नेवनारा में चंडी मन्दिर में आयोजित रुद्र महांयज्ञ की पूर्णाहुति, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल*

बेमेतरा/बेरला:- बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक बेरला अंतर्गत आने वाले ग्राम नेवनारा में चंडी मन्दिर परिसर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को आयोजित रुद्र महांयज्ञ की पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर लोकरंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ट्रस्ट समिति के संरक्षक किसान नेता योगेश तिवारी ने बताया कि हर साल कि तरह श्रीमद भागवत पुराण कथा और 9 दिनों तक रुद्र महायज्ञ का आयेजन हुआ। समापन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ो भक्त भगवान के भजनों पर भाावविभोर होकर झूम रहेे थे। आम लंगर रखा गया था। जहां भक्तोंं के के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था थी। कार्यक्रम में अवधेश चंदेल, योगेश तिवारी, प्रहलाद अग्रवाल बतौर अतिथि मौजूद थे। संरपच प्रतिनिधि कोमल साहू, सालिक साहू, हरिओम शर्मा, राजु तिवारी समेत सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे।




