विविध

*प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत प्लस 2.0 सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा मोर दुवार, साय सरकार महाभियान के तहत सांसद विजय बधेल आनंदगांव का किया सर्वे*

 

बेरला:- प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत प्लस 2.0 सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा मोर दुवार, साय सरकार महाभियान के तहत दुर्ग सांसद विजय बधेल ग्राम पंचायत आनंदगाँव में सर्वे कर लाभार्थियों का सम्मान किया गया। बता दें कि जनपद पंचायत बेरला अंचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत आनंदगांव में दुर्ग सांसद विजय बघेल पहुंचे थे। जहां पर राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना मोर दुआर से सरकार के अंतर्गत आवास प्लस सर्वे 2.0 एप के माध्यम से पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें आवास योजनाओं से लाभान्वित किये जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसी को लेकर ग्राम पंचायत आनंदगांव में लोगो से मिले और उनसे बात चीत कर उनका हाल जाना। इसके साथ ही आवास स्वीकृति के बारे में जानकारी दिया गया और निर्माण को जल्द पूर्ण करने के बाद निवास आरंभ करने के लिए प्रेरित किया गया। इस योजना के लाभार्थियों व ग्रामीणों ने सराहना किया। वही ग्राम पंचायत आनंदगांव सरपंच ने बताया कि राज्य सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना से ग्रामीणों के सपना पूरा हो रहे है, गरीबो को छाया व खुद के पक्का मकान मिलने से आज खुश है। जिनके परिवार आज सुरक्षित छत के नीचे अपना जीवन यापन करेंगे। इससे ग्रामीणों को खुशी की लहर देखने को मिला रहे है। वही अवसर पर दुर्ग सांसद विजय बघेल, ग्राम पंचायत सरपंच चंदन नायक सहित पूरे ग्राम वासी भी उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button