विविध

*■देवकर में सुरही नदी उफान पर, नगर के पांच वार्ड सहित दर्जनों गांवों में सम्पर्क प्रभावित■*

 

 

 

*देवकर:-* देवकर-अंचल की लाइफलाइन सुरही नदी लगातार बारिश के कारण आयी बाढ़ ने नगर में कोहराम मचा दी है। सुबह से सुरही नदी के जलस्तर बढ़ने का सिलसिला देर शाम तक निरन्तर जारी रहा जिसमे नगर के विभिन्न वार्डो एवं इलाक़ों सहित मुख्य मार्ग में स्थित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स की दर्जनों दुकानें, आवासीय घरों, स्कूल, गौठान बाजार स्थल सहित विभिन्न इलाको में उफान नदी का पानी घुस चुका है। लिहाजा इस स्थिति से नगर में काफी हलचल पैदा कर दी है। जहां पर नगर के विभिन्न वार्डो का आपसी संपर्क टूट गया है, तो वही आवगमन व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। बताया जा रहा है कि नगर में इस तरह की स्थिति आज से तीन वर्ष पूर्व 2020 में नज़र आयी थी, जिसमे तत्कालीन समय मे सुरही नदी ने भयानक रूप लेते हुए पूरे आधे बस्ती को बाढ़ के पानी से डूबा दिया था, वही पुनः आज के बाढ़ ने नगरवासियों को एक बार फिर सोचने को मज़बूर कर दिया है।बरहहाल देवकर में बाढ़ का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है, जहां पर कई रिहाइशी घरो के साथ व्यापारिक प्रतिष्ठाने भी देर शाम तक पानी मे डूबी नज़र आई। जिसमे बड़े पैमाने पर नगरवासियों को नुकसान की आशंका गहरा गई है।

*स्कूल, अस्पताल, किसानी अन्य कार्य के जद्दोजहद*

फिलहाल नदी उफान के कारण कई इलाकों में यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है आलम यह रहा कि पढ़ाई ले लिए स्कूल से वापिस घर लौट रहे बच्चो, खेतों से किसान एवं अन्य कार्य के लिए लोगों को भटकना पड़ा। नवकेशा पुल पर नाले का पानी पांच फीट ऊपर होने से बेमेतरा-राजनांदगांव आवगमन बन्द है वही नगर देवकर का छोटा पुल डूबने से बड़े पुल के सहारे कवर्धा-रायपुर का आवागमन हो रहा है।

*ग्रामीण इलाकों में भी बाढ़ का असर*

स्थानीय देवकर तहसील क्षेत्र के दर्जनभर गाँव सुरही नदी के तटपर स्थित है जो इन दिनों सुरही के उफान के काऱण काफी प्रभावित नज़र आ रहे है, जिसमे नवकेशा, लूक, मोहगांव, भोजेपारा, बुधवारा, बासीन, कोहकाबोड़, जामगांव, डेहरी, देऊरगाँव, सिंघनपुरी, लालपुर, बोरतरा, इत्यादि गाँवो में नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी ने नुकसान पहुंचा दिया है। इसके साथ देवकर निकटवर्ती बेरला व धमधा विकासखण्ड के गांवों में भी बाढ़ से जूझ रहा है।

*तहसीलदार सहित अफसरों का निरीक्षण,प्रशासन अलर्ट पर*

दरअसल सुरही नदी में बाढ़ की खबर मिलते ही सुबह से प्रशासन अलर्ट पर नज़र आ रहा है, जिसके तहत देवकर तहसीलदार विनोद बंजारे क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित गाँव व इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लेते नज़र आये। जिसमे ग्रामीणों व वार्डवासियों से मिलकर बाढ़ से बचने की अपील करते दिखाई दिए। इसके अलावा बिजली विभाग, पुलिस विभाग, जलसंसाधन विभाग सहित अनेक प्रशासनिक अमले भी बाढ़ के दौरान अलर्ट पर दिखाई पड़े। इस सम्बंध में तहसीलदार विनोद बंजारे ने बताया कि देवकर में बाढ़ से सम्भावित खतरे के नुकसान से प्रभावित इलाकों में जाकर स्थिति का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन की टीम अलर्ट पर है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button