विविध

*संडी के प्राथमिक व मिडिल सकुओ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन*

 

 

बेरला:- विकासखंड बेरला के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला सण्डी के प्रांगण में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सरस्वती माँ की छायाचित्र में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। साथ ही महर्षि वेदव्यास की छायाचित्र की पूजा किया गया। उसके बाद बच्चों के द्वारा सभी गुरुजनों का तिलक लगाकर स्वागत गीतों सुशोभित किया गया। इस कार्यक्रम में रामखिलावन शर्मा सिध्दि माता मंदिर पुजारी का भी आगमन हुआ। उन्होंने गुरु को सर्वोच्च बताया। गुरु को सृजनकर्ता का पर्याय दिया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पी.डी. महिलांग ने कहा कि गुरु व्यक्ति के जीवन में ज्ञान के प्रकाश से उज्ज्वल करता है। स्वयं के अनुभव को भी गुरु का पर्याय कहा गया है। संस्था के शिक्षक लोकेश साहू ने कहा कि ज्ञान और शिक्षा ही जीवन का आधार है। गुरु के बिना जीवन की कल्पना भी अधूरी है। शिक्षक ओमनारायण साहू ने गुरु महिमा की बखान करते हुए कहा है कि गुरु पथ प्रदर्शक होता है। इस अवसर पर संस्था के प्रधान पाठक पी डी महिलांग, मनीषा देवांगन, लोकेश साहू, ओमनारायण साहू, नीलेश वर्मा सहित ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि सेवाराम साहू, डाकेश साहू, भँवरलाल साहू गणमान्य नागरिक सहित छात्र छात्राओं की उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button