*सफाई के अभाव में विद्यालय व महाविद्यालय परिसर में उगे गाजर घास एवं झाडियां*

बेरला:- विद्यालय एवं नवीन शासकीय महाविद्यालय देवरबीजा परिसर में सफाई के अभाव के चलते गाजर घास व झाड़ियां उगे। आपको बता दें कि पिछले वर्षो पहले ब्लॉक बेरला के ग्राम पंचायत देवरबीजा समीप पंडित देवी प्रसाद चौबे शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय संचालित था। अब यहां पूर्व माध्यमिक विद्यालय व नवीन शासकीय महाविद्यालय देवरबीजा संचालित है। मिली जानकारी के अनुसार दिनाँक 16 अगस्त 2023 को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे ने देवरबीजा में नवीन शासकीय महाविद्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया गया था। जिनके पढ़ाई 2023-24 को शुरू हो गए थे। विद्यालय व महाविद्यालय एक स्थान पर संचालित होने के बाद भी सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लिहाजा महाविद्यालय व विद्यालय के परिसर में अब भी सफाई के अभाव में कई तरह के घास उग रहे है। वही पुराने भवन जर्जर की स्थिति में सालों से पड़े हुए है। जो बड़ी दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे है। साथ ही यहां से कीड़े व सांप की खतरा लगातार बना हुआ है। हाल ही में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रहे है। बारिश होने के बाद कई प्रकार के जहरीले जीव इधर-उधर निकल रहे है जिनका खतरा हमेशा बना रहता है। वही अंतरजिला व खण्ड में सांप काटने की कई शिकायतें सामने आ रहा है। जिनके बाद भी आला अधिकारी ध्यान नहीं देना सवाल खड़े हो रहे है। परिसर की काफी दिनों से सफाई नहीं कराई गई। इसके कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
इस संबंध में नवीन महाविद्यालय देवरबीजा प्राचार्य आईपी दिनकर ने बताया कि महाविद्यालय की भवन व्यवस्था के रूप में चल रहे है। ये विद्यालय पूर्व माध्यमिक शाला की है।
पूर्व माध्यमिक शाला देवरबीजा प्रभारी प्रधान पाठक उत्तम साहू ने बताया कि शाला परिसर में नाली का पानी घुस जाते है जिनके कारण गंदगी व घास उग रहे और शाला परिसर की सफाई करते है वही महाविद्यालय के आला अधिकारी अपनी ओर सफाई नहीं करते जिससे उनके कार्यालय की तरफ घास उगे है। इस समस्या को लेकर देवरबीजा सरपंच सुनीता देवांगन से इसकी सफाई को लेकर बात हुआ।
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा कमल कपूर बंजारे को दुरभाषा के माध्यम से संपर्क करने पर जवाब देना उचित नहीं समझा।



