विविध

*चंद्रशेखर आजाद परपोड़ा स्कूल में वृक्षारोपण कर सुरक्षा का लिया संकल्प*

 

 

बेरला:- विकासखण्ड बेरला के निकतवर्तीय में आने वाले चंद्रशेखर आजाद शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय परपोड़ा में वृक्षारोपण किया गया। एक पेड़ माँ के नाम अभियान में प्रधानमंत्री मोदी का प्रकृति सेवा और माँ के सम्मान का अनुकरणीय भाव है। पर्यावरण के प्रति अपनी रुचि दिखाते हुए स्कूल के छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने वृक्षारोपण कर सुरक्षा करने का संकल्प लिया गया। पौधे रोपने के दौरान जालितार एवं कांटे से घेर कर सुरक्षा कवच बनाया गया। ताकि नन्हे पौधे को कोई क्षति नहीं पहुंचाए। वही पौधे में पानी डाला गया जिससे मिट्टी की नमी और हरा भरा रहे। वही विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को संरक्षित करना है, बल्कि समाज व वातावरण को स्वच्छ के साथ हरित जागरूकता भी फैलाना है। बच्चों ने बताया कि यह वृक्ष आगे चलकर एक विशाल रूप ले लेगी साथ ही जैसे जैसे बढ़ते जाएंगे अपनी शाखाओं के सहयोग से स्वच्छ व शुद्ध हवा पूरे वातावरण में सुरक्षित बनाये रखने में सहयोग करेंगी। जिस प्रकार मां हमें जीवन देती है और हमारा लालन पालन करता है। ठीक उसी प्रकार ही प्रकृति भी हमारे लिए जीवनदायिनी है। जिसकी संरक्षण व संवर्धन करना हमारा कर्तव्य है। इस पहल में हर व्यक्ति, समाज व सभी को वृक्ष लगाना चाहिए और पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग जरूर देना की अपील चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बीएल कुर्रे, व्याख्याता टीआर ठाकुर, जेएल पारधी, दिव्या देवांगन, माया जयन, पायल राजपूत, कु. पायल शर्मा, महेंद्र साहू सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button