विविध

*अवैध रेत खनन पर राजस्व टीम ने की कार्यवाही*

 

बेमेतरा:- कलेक्टर पी एस एल्मा द्वारा जिला अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि अवैध खनिज भंडारण पर सख्त कार्यवाही की जाए इस संबंध में बेमेतरा एसडीएम सुरुचि सिंह को सूचना मिली कि बेमेतरा जिला मुख्यालय से लगे हुए ग्राम गुनरबोड़ में बीरेंद्र साहू पिता बोधिराम साहू द्वारा लगभग पंद्रह हाईवा रेत को अवैध रूप से भंडारण कर रखा गया है जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए रेवेन्यू टीम को भेज कर अवैध रूप से भंडारित रेत को जप्त कर खनिज अधिकारी को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया l कार्यवाही में पी एन बंजारे तहसीलदार बेमेतरा, खुमान देशमुख राजस्व निरीक्षक बेमेतरा तथा पटवारी बिजेंद्र वर्मा और भूपेंद्र तिवारी उपस्थित थे |

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button