विविध

*स्वामी आत्मानंद विद्यालय देवकर में आयोजित हुआ वार्षिक खेल उत्सव*

देवकर:- नगर देवकर में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन हुआ। इस आयोजन में विद्यालय के चार हाऊस अरपा, इंद्रावती, महानदी और शिवनाथ हाऊस के बीच विभिन्न खेलों 100 मी. , रिले रेस , व्हालीबाल, क्रिकेट , संखली, रस्साकसी , कुर्सी दौड़, आलू दौड़ , फुटबॉल, शतरंज और कैरम खेलो का स्पर्धा हुआ जिसमे कक्षा 1 ली से लेकर 12 वी तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल कुमार डहाले , व्यायाम शिक्षक योगेश साहू एवम् विद्यालय के सभी शिक्षकों ने सभी बच्चों को खेलने तथा स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button