*■नवकेशा में नाले का पानी हुआ पुल से एक फीट ऊपर, गड्ढेनुमा सड़क पर राहगीरों का गुजरना हुआ मुश्किल■*

*देवकर:-* स्थानीय इलाके में लगातार दो दिनों से जारी बारिश कर कारण नगर देवकर से करीब एक किलोमीटर दूर ग्राम नवकेशा के नाले में जलस्तर के बढ़ने से पुल डूब चुका है। लिहाजा स्थानीय आवागमन प्रभावित होने लगी है। हालांकि पुल पर अभी पानी मात्र एक फीट से ऊपर नही है जिसके कारण वाहनों का आना-जाना हो रहा है, और इस दरम्यान गाँव के ग्रामीणों का जमावड़ा पुल के समीप नाले के किनारे बड़ी तादाद में दिखाई पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है, पुल से देवकर से जालबांधा व सहसपुर के लिए राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों का गुजर बसर होता है जो कि पुल के ऊपर सड़क में कई बड़े गड्ढे होने पर एवं पानी की हल्की धारा के कारण फिलहाल पुल से गुजरना काफी खतरनाक समझ रहे है,किन्तु इलाके के नजदीक में वैकल्पिक मार्ग होने पर पानी होते हुए पुल पार करने लालायित है।वही गाँव की इस समस्या पर लगातार समाचार के प्रकाशन के बावजूद जिम्मेदार विभाग एवं उसके अधीनस्थ अफसरों की आंख नही खुल पाई है,जिसके चलते अभीतक पुल के निकट सड़क के गड्ढ़े पर मरम्मत कर अभाव में हादसे होने की सम्भावना नजर आ रही है।




