*नप देवकर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम पर अभियान की शुरुआत कचरा संग्रहण में लगी गाड़ियों को उपाध्यक्ष व पार्षदगणों द्वारा हरी झंडी दिखाकर की रवाना*


देवकर:- भारत सरकार आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय एवं राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निर्देशानुसार दिनांक 17 सितम्बर 2024 से 02 अक्टूबर 2024 तक समस्त निकाय में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए है। प्राप्त निर्देश के परिपालन में 17 सितंबर 2024 को नगर पंचायत देवकर में इस अभियान की शुरुआत कचरा संग्रहण में लगी गाड़ियों को उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं पार्षदगणों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। तत्पश्चात् निकाय क्षेत्र के वार्ड 07 में जनभागीदारी एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम अंतर्गत फलदार पौधारोपण किया गया। साथ ही इको फ्रेंडली गणेश विसर्जन करने हेतु बनिया घाट तथा संतोषी मंदिर के पास सुरही नदी में स्वच्छ विसर्जन कुंड की व्यवस्था भी की गई। उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि व समस्त कर्मचारी सहित आम नागरिक गण उपस्थित रहे।




