विविध

*अब 4 फरवरी तक होगी धान खरीदी छत्तीसगढ़ किसानों के बीच में बड़ा फैसला जिससे किसानों में उत्साह – मूलचंद शर्मा*

 

*देवकर- साजा-* छत्‍तीसगढ़ के किसानों के लिए अच्‍छी खबर है। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी की तारीख बढ़ा दी है। अब छत्तीसगढ़ में चार फरवरी तक धान खरीदी होगी।

राज्य सरकार ने धान खरीदी की तारीख बढ़ा दी है। अब चार फरवरी रविवार तक धान खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिशा-निर्देशों के बाद शासन ने आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश में पहली बार शासकीय अवकाश शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी। ज्ञात हो कि विगत दिन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मूलचंद शर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय जी को पत्र लिखकर धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग की गई थी, जिसके फल स्वरुप धान खरीदी की तारीख मुख्यमंत्री जी के द्वारा बढ़ा दिया गया है, शर्मा ने कहा की खरीदी की तारीख आगे बढ़ते ही किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है साथ ही इसके लिए सभी क्षेत्रवासियों के तरफ से मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री को आभार व्यक्त किया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button