विविध

*■पत्रकारों के जन्मदिन पर युवाओं के रोल मॉडल व आदर्श समाजसेवी एहशान शेख ने ज़िला अस्पताल बेमेतरा में किया ब्लड डोनेट, रक्तदान महादान का दिया सन्देश■*

*देवकर:-* नगर देवकर के युवाओं के रोल मॉडल और समाजसेवी एहसान खान ने नगर देवकर छ.ग.श्रम जीवी पत्रकार कल्याण संघ साजा वरिष्ठ पत्रकार (अध्यक्ष) राकेश पान्डेय और छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के सदस्य व पत्रकार- मुदस्सर मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवी एहसान शेख के द्वारा रक्तदान किया गया।समाजसेवी एहसान खान ने नगर देवकर पत्रकार जन्मदिन के अवसर पर सरकारी ज़िला हास्पिटल बेमेतरा जाकर ब्लड डोनेट किया। उन्होंने बताया कि मैं बीते 8 वर्षों से प्रत्येक साल ब्लड दान कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि मेरे कहने पर मेरे अन्य मित्रों ने भी ब्लड डोनेट किया। कहा कि मेरा मानना है कि ब्लड के अभाव में किसी भी व्यक्ति की जान ना जाए। इसके लिए हम सभी लोग मिलकर हमेशा प्रयास करते रहते हैं। मैं हमेशा से समाज सेवा को मानव जीवन का एक अंग मानता हूं। अब तक मैं खुद के अलावा लगभग क ई लोगों परिवारों को ब्लड डोनेशन करवा कर उनकी मदद कर चुका हूं।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button