विविध

*बेमेतरा यातायात पुलिस द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर बेमेतरा में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के संबंध में किया जागरूक*

बेमेतरा:- जिला पुलिस अधीक्षक बेमेतरा आई. कल्याण ऐलिसेला (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा पंकज पटेल के मार्गदर्शन पर दिनांक 14 फरवरी 2023 को “अंजोर रथ” के माध्यम से बेमेतरा यातायात पुलिस निरीक्षक हरप्रसाद पांडेय, सउनि श्रीराम पेंड्रो, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह राजपूत, आरक्षक खोमलाल साहू, रतन श्रीवास, दौलत वर्मा एवं अन्य यातायात स्टाफ द्वारा “अंजोर रथ” के माध्यम से सरस्वती शिशु मंदिर बेमेतरा में शिक्षक/शिक्षिकाओ की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को सडक सुरक्षा एवं यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। साथ ही जेबरा क्रासिंग चौक-चौराहा को पार करने की नियमों की जानकारी व यातायात के नियमों का हमेशा पालन किये जाने एवं बिना लायसेंस के वाहन ना चलाने एवं उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित कर यातायात नियमों के संबंध में बेनर/पोस्टर के माध्यम से जगरूक किया गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button