विविध

*बेरला ब्लॉक के सण्डी ग्राम में ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ थीम के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*

 

बेरला:-  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को बेरला ब्लॉक के समीपस्थ ग्राम सण्डी के शाला परिसर में ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ (Yoga for One Earth, One Health) थीम के साथ एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष दिवस पर योग के महत्व को रेखांकित किया गया।

शिक्षक  ओमनारायण साहू ने इस अवसर पर बताया कि योग केवल एक शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि एक हजारों साल पुरानी आध्यात्मिक और शारीरिक विद्या है, जिसकी जड़ें भारत में गहरी हैं। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है और यह भारत की विश्व को एक अनमोल देन है। ऋषि-मुनियों ने इसे न सिर्फ शरीर की मजबूती बल्कि मन की शांति के लिए भी अपनाया था, और आज योग दुनियाभर में स्वस्थ जीवनशैली का पर्याय बन चुका है।

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सण्डी के सरपंच सेवाराम साहू, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जनकराम मिर्झा, सचिव राजकुमार साहू, संजीव तिवारी, लीलाराम साहू, उत्तम साहू, रविकुमार साहू, आशीष साहू, शिक्षक वीरेन्द्र कुमार सिन्हा, लोकेश साहू, नीलेश वर्मा, रामस्वरूप साहू, राधेश्याम ईशदा सहित शाला के बच्चे और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर योग क्रियाओं का अभ्यास किया और ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ के संदेश को आत्मसात किया, जो तन और मन दोनों को सेहतमंद रखने पर जोर देता है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button