देश-दुनिया

छ.ग. 11295 पदों में नियमित शिक्षक भर्ती ..देखें जिलावार रिक्त पदों की सूचि और वेबसाइट का लिंक

आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलते ही मुख्यमंत्री ने सभी विभागों में जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने भी सभी विभागों को पत्र जारी करते हुए जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया को कम्पलीट करने का आदेश जारी किया है। वहीँ शिक्षा विभाग के अंतर्गत 11295 पदों में नियमित शिक्षक की भर्ती होना है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जिलावार रिक्त पदों की सूचि जारी कर दी गई है।

सहायक शिक्षक भर्ती विवरण –

बस्तर – टी संवर्ग – 1898 , ई संवर्ग – 365

कोंडागांव – टी संवर्ग – 1256 , ई संवर्ग – 131

नारायणपुर – टी संवर्ग – 439

कांकेर – टी संवर्ग – 1589

सुकमा – टी संवर्ग – 1337

बीजापुर – टी संवर्ग – 1370

दंतेवाड़ा – टी संवर्ग – 694

शिक्षक भर्ती विवरण –

टी संवर्ग – 2162 एवं ई संवर्ग – 54 पद

कुलपद – 11295

2019 में हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ही उक्त पदों में भर्ती परीक्षा आयोजित करेगी। विज्ञापन जारी होने के बाद निर्देशानुसार पात्र अभ्यर्थी व्यापम के विभागीय वेबसाइट पर vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा इस वर्ष लिए गए महत्वपूर्ण फैसले के बाद व्यापम के अंतर्गत होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार के कोई भी शुल्क भुगतान की आवश्यकता नहीं होगी। शिक्षा विभाग में जाने के इच्छुक एवं योग्यताधारी अभ्यर्थी अभी से भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर दे।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button