चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा निगम अधिकारी के साथ पार्किंग स्थल का निरीक्षण

चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा निगम अधिकारी के साथ पार्किंग स्थल का निरीक्षण
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स दुर्ग इकाई से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला , प्रदेश मंत्री अशोक राठी , चेयरमेन पवन बडजात्या , सलाहकार मोहम्मद अली हिरानी और संजय चौबे , अध्यक्ष प्रहलाद रुंगटा , कार्यकारी अध्यक्ष दर्शन लाल ठाकवानि, महामंत्री प्रकाश गोलछा , कोषाध्यक्ष हरीश श्री श्री माल , युवा विंग अध्यक्ष रवि केवलतानी , महामंत्री आशीष खंडेलवाल ने बताया कि इन्द्रमार्केट के लिए पार्किंग स्थल देखने आज महापौर जी द्वारा अधिकृत बाज़ार अधिकारी जावेद अली और सहायक बाज़ार अधिकारी थानसिंह जी के साथ चेम्बर की टीम द्वारा 3 स्थल को पार्किंग के लिए उपयुक्त पाये और त्वरित काम शुरू करने का आश्वासन दिया गया ।
प्रकाश सांखला और पवन बडजात्या जी ने बताया की पहला स्थल है पुराना थाना परिसर , दूसरा स्थल है महात्मा गांधी स्कूल और तीसरा स्थल है कांग्रेस भवन के बाजू सनीचरी बाज़ार में ।
प्रहलाद रुंगटा और रवि केवलतानी ने बताया की सभी दुकानदार लोग यदि अपनी कार और मोटर साइकिल एवं स्कूटर सुबह पार्किंग में खड़ी करेंगे तो दुकान के सामने जो आज गाड़िया खड़ी रहेती है वो जगह ख़ाली हो जाएगी ।
मोहम्मद अली हिरानी और संजय चौबे ने बताया की स्मार्ट बाज़ार हेतु यह निरीक्षण किया गया है आज , और आगे गुरुद्वारा रोड , GE रोड और बाक़ी बाज़ार का भी निरीक्षण होगा जिसने सीसीटीवि , डस्टबीन , सौचालय एवं इलेक्ट्रिक वायरिंग संबंधित भी निर्णय लिया जाएगा ।



