छत्तीसगढ़देश दुनिया

‘I Love you मां, मुझे माफ करना’, युवक ने डेम में कूदकर दी जान, इस वजह से था निराश

भिलाई युवक को अपने जीवन में कुछ न कर पाने का मलाल ऐसा हुआ कि उसने दर्री डैम में  कूदकर अपनी जीवन समाप्त कर ली. आईटीआई की पढ़ाई पूरी करने के बाद मृतक देवेंद्र राठौर सरकारी नौकरी पाने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. इसी बात से वह निराश हो गया और अपने ही हाथों अपनी जान ले ली.  जानकारी के अनुसार, 9 फरवरी को दर्री डेम में छलांग लगाने से पूर्व युवक ने अपनी मां को फोन किया था और आईलवयू के साथ ही माफी मांगी और फिर कूद गया

जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने तुरंत दर्री  पुलिस को सूचना दी जिसके बाद नगर सेना के गोतोखारों ने उसे खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। अगले दिन की शाम उसकी लाश डेम में जलकुंभी के बीच पाई गई. मृतक के पास से पुलिस ने पांच पन्ने का एक सुसाइट नोट बरामद किया है, जिसमें उसने अपनी  मौत के लिए खुद को जिम्मेदार माना है और किसी को परेशान नहीं करने की गुजारिश की है. पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

मृतक के पिता सीएसईबी कर्मी थे और रिटायर होने के बाद नकटीखार में पूरे परिवार के साथ रहते थे. सुसाइट नोट के मुताबिक, मृतक के मन में पहले भी आत्महत्या करने का ईरादा आया था, लेकिन उस वक्त उसने खुद को संभाल लिया था,लेकिन इस बार वह हिम्मत हार गया और अपने ही हाथों उसने अपनी मौत की दास्तां लिख डाली. देवेंद्र की मौत से पूरा परिवार सदमे में  है और रो रोकर उनका बुरा हाल है

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button