विविध

*गुधेली मे हुआ शिक्षक सम्मान सह तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन*

 

बेमेतरा/भिंभौरी :- ग्राम पंचायत गुधेली एवं शाला प्रबंधन विकास समिति द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को शिक्षक सम्मान एवं तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । उक्त आयोजन मे ग्राम गुधेली के सेवा निवृत्त शिक्षक पुनीत राम साहू, साधुराम हिरवानी,मनिदास मानिकपुरी सहित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुधेली के समस्त शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा सामूहिक रूप से स्वागत गीत, गुरू वंदना एवं लोक सांस्कृतिक गीतों पर शानदार सामूहिक नृत्य भी किया गया । उक्त आयोजन मे बेमेतरा जिला पूर्व विधायक अवधेश चंदेल , जिला पंचायत सदस्य राहुल टिकरिहा, यशवंत वर्मा , बद्री विशाल, ग्राम पंचायत गुधेली सरपंच श्रीमती रुखमणी ठाकुर मंचीय अतिथि के रूप मे मौजूद रहे तो वहीं पंकज वर्मा, राम कुमार साहू, डॉ. दिलेन्द्र वर्मा, जीतेन्द्र साहू, शिवा चौहान, संजय साहू, देवदत्त साहू सहित समस्त ग्रामवासियों की शानदार उपस्थिति रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button