विविध

*विद्युत पोल में मरम्मत करते सहसपुर निवासी ठेकाकर्मी की करण्ट लगने से मौत, परपोड़ी जेई क्षेत्र की घटना,परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप*

 

 

देवकर:- विद्युत सब डिविजन देवकर कार्यालय में ठेकाकर्मी पर कार्यरत कर्मचारी की करन्ट की चपेट से मौत का मामला सामने आया है। जिसमे रुसे गाँव मे 11केवी लाइन पर काम करने के दौरान सहसपुर निवासी ठेकाकर्मी मंगल सिंह विद्युत धारा प्रवाहित लाइन के चपेट में आकर झुलस गया, जिसे नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र परपोड़ी ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने ठेकाकर्मी की मौत की पुष्टि कर दी। इस सम्बंध में परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। घटना कर सम्बन्ध में परपोड़ी क्षेत्र के कनिष्क यंत्री का कहना है कि बिना अर्थिंग लगाए पोल पर ठेकाकर्मी चढा था, जिसके कारण उसे करन्ट लगने से यह दुखद हादसा हुआ है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button