अपराध/गुनाह

*चौकी देवकर पुलिस ने 5 जुवाडियो पर कार्यवाही कर 52 पत्ती तास के साथ 1,030 रूपये किया जप्त*

बेमेतरा:- बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत दिनांक 18 फरवरी 2023 को चौकी देवकर थाना साजा में जुआ का 01 प्रकरण दर्ज कर 05 जुआडियों के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास से कुल नगदी रकम 1,030/- रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया हैं। जुआडियां 01. ईश्वरी साहू उम्र 25 साल साकिन परपोडा चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा। 2. पीलाराम निर्मलकर उम्र 33 साल साकिन परपोडा चौकी देवकर जिला बेमेतरा। 3. हिरन साहू उम्र 35 साल साकिन परपोडा चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा। 4. सुखदेव निषाद उम्र 42 साल साकिन परपोडा चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा। 5. मनोहर यादव उम्र 35 साल साकिन परपोडा चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button