अपराध/गुनाहबेमेतरा

*बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध कारोबारियो के खिलाफ चलाया जा रहा है अभियान के तहत 4 (क) जुआ एक्ट के मामले सट्टा–पट्टी, पेन सहित नगदी रकम 3,520/- रूपये जप्त…*

बेमेतरा:- पुलिस अधीक्षक बेमेतरा धर्मेद्र सिंह के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा पंकज पटेल, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में प्रतिदिन पूरे जिले में थाना / चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत दिनांक 03.10.2022 को थाना बेमेतरा पुलिस को जरिये मुखबीर के सुचना मिली कि बेमेतरा का रहने वाला राजेश वर्मा एवं हेम लाल धीवर नया बस स्टैण्ड एवं बाजार पारा बेमेतरा के आम जगह में अंको पर से रूपया-पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर सट्टा – पट्टी लिखकर जुआ खेला रहा है कि सूचना पर थाना बेमेतरा स्टाफ मौके पर पहुच कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी को अंको पर से रूपया-पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर सट्टा – पट्टी लिखते रंगे हाथो पकडे गये। जिसमें 02 प्रकरण में 02 आरोपी 1. राजेश वर्मा पिता लखन वर्मा उम्र 42 साल साकिन तलाबपार बेमेतरा 2. हेम लाल धीवर पिता लखन धीवर उम्र 30 साल साकिन बाजार पारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से सट्टा – पट्टी, पेन सहित नगदी रकम 3,520/- रूपये को जप्त कर 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

    उक्त कार्यवाही में थाना बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, हेमंत साहू, आरक्षक मनीष मिश्रा, राहुल यादव, शिवकुमार सेन एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button