विविध

*देवकर में मितानिनों का सम्मान कर मनाया गया मितानिन दिवस*

*देवकर:-* नगर पंचायत देवकर में आज जनचौपाल शिविर के बीच मितानिन दिवस के अवसर पर नगर की मितानिनों का सम्मान कर मितानिन दिवस मनाया गया।इस दरम्यान साजा एसडीएम-धनराज मरकाम, देवकर तहसीलदार-विनोद बंजारे, सीएमओ-कोमल ठाकुर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा नगर की समस्त मितानिनों का श्रीफल एवं साल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अफसरों द्वारा सभी मितानिनों की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लगातार अपने कार्य के प्रति लगन, मेहनत, तत्परता एवं सक्रियता की सराहते हुए मितानिन दिवस की बधाई व शुभकामना देते नजर आए। जिसमे इस अवसर पर नगर की अध्यक्षा-जान्त्री/बिहारी साहू, विधायक प्रतिनिधि-विनोद कुंजाम, पार्षदगणों में सामलिया साहू, सतकुमार सिन्हा, मनीष निषाद, मुरली सिन्हा, ताराचंद कुम्हार, सरोज साहू, राधा बाई ढीमर, एल्डरमैन-सतीश धीवर, रौशन अग्रवाल, सहित नगर पंचायत कर कर्मचारी गण मौजूद रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button