विविध
*खण्डसरा परियोजना में कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित*

बेमेतरा:-एकीकृत बाल विकास परियोजना खण्डसरा अन्तर्गत 15. नवम्बर.2022 रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु 28 नवम्बर 2022 तक आवेदिकाओं द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदिका एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय खण्डसरा में कार्यालयीन समय 10 से 5ः30 बजे तक सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। परियोजना खण्डसरा अन्तर्गत हेमाबंद में कार्यकर्ता का एक पद, दमईडीह एवं पंडरभट्ठा आंबा केन्द्र-2 में सहायिका के एक-एक पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। अंतिम तिथि के पश्चात आवेदन मान्य नहीं होगा कोई भी नवीन प्रमाण पत्र संलग्न नहीं किया जावेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी परियोजना कार्यालय खण्डसरा से प्राप्त की जा सकती है।




