कबीरधाम विशेष

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने रबेली में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया

वनांचल क्षेत्र रेंगाखार, तरेंगांव जंगल और मैदानी क्षेत्र ग्राम रबेली में बैंक के शुभारंभ से 10924 पंजीकृत किसानों को सीधा लाभ मिलेगा – मंत्री श्री अकबर

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने रबेली में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया

क्षेत्रवासियों का पुराना मांग हुआ पूरा, मंत्री श्री अकबर को ग्रामीणों ने धन्यवाद ज्ञापित किया

कवर्धा, 10 नवम्बर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रबेली में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव की नवीन शाखा का शुभारंभ किया है। मंत्री श्री अकबर ने जिले के किसानो के मांग के अनुरूप वनाचंल के रेंगाखार, तरेंगांव जंगल और मैदानी क्षेत्रों के ग्राम रबेली में बैंक का शुभारंभ किया है। इन स्थानों में बैंक के खुलने से 10924 पंजीकृत किसानों को मिलेगा सीधा लाभ मिलेगा। बैंक के लिए इस क्षेत्र की यह वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे पूरा किया गया।
मंत्री श्री अकबर ने ग्राम रबेली में बैंक का शुभारभं करने से पहले छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर मल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के शुभारंम में छत्तीसगढ़ के राजगीय गीत की स्तुति भी की गई। मंत्री श्री अकबर ने इस दौरान बैंक के कार्यविधि की जानकारी ली और बैंक में पैसा निकालने आए खाताधारकों से बात की। पैसा निकालने आए ग्रामीणों ने मंत्री श्री अकबर को बताया कि बैंक के खुलने से अब हमें दूर नही जाना पड़ेगा। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। उन्होंने बताया कि पहले बैंक के कार्य और पैसा निकालने के लिए कवर्धा और पिपरिया जाना पड़ता था। लेकिन अब क्षेत्रवासियों के लिए रबेली में बैंक खुलने से सुविधाओं का विस्तार हुआ है। मंत्री श्री अकबर ने नवीन बैंक शाखा खुलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। बैंक शुभारंभ के बाद किसान चैतराम वर्मा नगद बिकालने वाले व्यक्ति है।
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया जा रहा है। आज रबेली में जो बैंकिग सुविधाओं का जो विस्तार हो रहा है यह भी राज्य शासन की देन है। उन्होने कहा कि इस बैंक के खुलने से इस क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। मंत्री श्री अकबर ने बताया कि मैदानी क्षेत्र ग्राम रबेली में बैंक की नई शाखा खुलने से रबेली समिति के एक हजार किसान, लखनपुर समिति के एक हजार किसान और सोनबरसा समिति के एक हजार नौ सौ किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इस प्रकार समिति 3900 किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कवर्धा कृषि मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, कृषक कल्याण बोर्ड सदस्य भगवान सिंह पटेल, श्री अशोक सिंह, श्री राजेश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि, क्षेत्र के सैकड़ों किसान, ग्रामीण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर को अपने जिले के क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय किसानों द्वारा जिले के सुदूर वनांचल ग्रामों में बैंक की नई शाखाएं खोलने की मांग की गई थी। श्री अकबर ने राज्य शासन के सहकारिता विभाग से कबीरधाम जिले में किसानों की समस्याओं से अगवत कराते हुए वनांचल क्षेत्रों तरेगांव जंगल, रेंगाखार जंगल और मैदानी ग्राम रबेली में तीन नई शाखाएं खोलने के लिए अनुरोध तथा आग्रह किया था। जिसके परिणाम स्वरूप तरेगांव जंगल, रेंगाखार जंगल और मैदानी ग्राम रबेली में नई शाखाओं का शुभारंभ कर दिया गया है।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button